Explore

Search

October 11, 2026 4:38 am

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम साय ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना, कहा- 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत

CBN36 रायपुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत और देश की विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक है ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह दीप प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभा रहा भूमिका

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS