Explore

Search

September 17, 2026 7:02 pm

जिनके श्रम से रोशन हो रहा देश, एसईसीएल ने उन्हें नवाजा ,75 श्रमवीरों को मिला विश्वकर्मा अवार्ड

विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हुआ आयोजन, स्वच्छता कर्मी भी सम्मानित, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का संदेश भी पढ़ा गया

CBN36 बिलासपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में द्वितीय एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खदानों और परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 नियमित एवं संविदा श्रमवीरों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र और निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) नृपेंद्र नाथ सहित संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघों के प्रतिनिधि, सिस्टा, ओबीसी, एससी-एसटी एवं अन्य एसोसिएशन के प्रतिनिधि, विभागाध्यक्ष और विभिन्न संचालन क्षेत्रों से आए अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कौशल और समर्पण के लिए सम्मान

विश्वकर्मा अवार्ड्स के तहत ऑपरेशन, मेंटेनेंस, सुपरवाइजरी और अन्य तकनीकी कार्यों में बेहतर योगदान देने वाले कर्मियों को उनके श्रम, कार्यकुशलता और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह अवार्ड्स का दूसरा संस्करण है। इसके जरिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के योगदान को पहचान देने की पहल की गई है।

निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्म के प्रतीक हैं। खनन उद्योग में कार्यरत श्रमवीर अपने कौशल और परिश्रम से देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर श्रमवीरों का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

रमेश चंद्र महापात्र निदेशक (तकनीकी) संचालन ने कहा

कोयला श्रमिकों के लिए केंद्रीय मंत्री का संदेश

समारोह के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की ओर से कोयला श्रमिकों के लिए भेजे गए संदेश का पाठ किया गया। इसमें देश की ऊर्जा सुरक्षा और विकास में कोयला श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

स्वच्छता कर्मियों का भी बढ़ाया उत्साह

स्वच्छता ही सेवा और स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत एसईसीएल में स्वच्छता और कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत एसईसीएल मुख्यालय और संचालन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के साथ लंबित मामलों के निपटारे, स्थान के बेहतर उपयोग, रिकॉर्ड प्रबंधन और ई-वेस्ट के प्रभावी प्रबंधन जैसी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।समारोह में कर्म, कौशल, स्वच्छता और ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS