Explore

Search

September 10, 2026 6:13 pm

सेवानिवृत्त तीन कर्मियों को एसईसीएल ने दी भावभीनी विदाई

कंपनी की प्रगति में योगदान को किया याद, सपरिवार सुखमय भविष्य की कामना

CBN36 बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मियों को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त देयकों का चेक प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग के लाइब्रेरियन विवेक सिंह चंदेल, ईएनटी विभाग के सहायक अभियंता श्री आलोक कुमार जायसवाल तथा सामग्री प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ डीईओ श्री जसपर कार्ल को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि कंपनी की उपलब्धियों और निरंतर प्रगति में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनके अनुभव, कार्यकौशल और सेवाभाव ने एसईसीएल को सफलता के विभिन्न मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी उनके योगदान को सदैव याद रखेगी। प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्ज्वल, सुखमय एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त कर्मियों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और कार्य के प्रति निष्ठा की भावना है। सभी अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं, जो कंपनी की मजबूती और सफलता का आधार है।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय वाचन एवं कार्यक्रम के सफल संचालन का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS