Explore

Search

September 8, 2026 8:17 am

मानस भट्टाचार्य को मिला ‘शहीद कौशल पुरस्कार’, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

CBN36 रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मानस भट्टाचार्य को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए ‘शहीद कौशल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोजित खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानस को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

मानस ने अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार ने उन्हें ‘शहीद कौशल पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

मानस की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अहम रहा। राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने परिवार और प्रशिक्षकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के बैडमिंटन जगत को भी गौरवान्वित किया है।

सम्मान मिलने पर मानस को परिवार, प्रशिक्षकों, साथी खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि मानस आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS