Explore

Search

August 30, 2026 11:02 am

बिलासपुर स्टेशन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 277 मामलों में 1.79 लाख रुपये जुर्माना

CBN36 बिलासपुर। बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने 27 अगस्त को बिलासपुर स्टेशन सहित रायगढ़-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में सघन नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 21 ट्रेनों की जांच की गई। अभियान में 277 मामलों में कुल 1 लाख 79 हजार 260 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ शामिल रहे। बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई।

अभियान में बिना टिकट यात्रा के 202 मामलों में 1 लाख 55 हजार 875 रुपये, अनियमित टिकट के 26 मामलों में 18 हजार 235 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 49 मामलों में 5 हजार 150 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले उचित टिकट जरूर लें। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने के साथ रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। यात्रियों से गंदगी फैलाने और धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचने की भी अपील की गई है। रेलवे ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS