CBN36 बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर देवकीनंदन चौक स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच एवं बिलासपुर गौ सेवा धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राष्ट्रप्रेमी शामिल हुए।
कंपनी गार्डन रोड स्थित पंडित देवकीनंदन चौक पर विधि-विधान से भारत माता की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में बाल कलाकार एवं छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित तनिष्य वर्मा ने देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।
माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच के संयोजक डॉ. ओम माखीजा एवं डॉ. रश्मि बुधिया के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्य नरेन्द्र यादव, संतोष शर्मा, संजय साहू, गोपाल कृष्ण रामानुजदास, शत्रुघ्न यादव, हिमांशु शर्मा, आशीष त्रिपाठी, विशु साहू, रवि पटेल, प्रेम सोनी, छोटू, आशीष यादव, गोपाल मजूमदार, शिवांश पांडेय, शुभम्, आशीष खण्डेलवाल, शांतनु, हिमांशु गुप्ता, अंकुश शर्मा, अभिषेक ठाकुर, अरुणिमा मिश्रा, प्रिंस वर्मा, अनोखे शुक्ला, कोरी जी, आदर्श शर्मा, शुभम् शुक्ला, जितेन्द्र लकड़ा एवं गुलाब राजपूत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन की जानकारी माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने दी।
प्रधान संपादक




