Explore

Search

October 17, 2026 9:10 pm

सड़क सुरक्षा को लेकर ड्राइवर महासंगठन की बैठक, नशे से दूर रहने की हिदायत

CBN36 बलौदाबाजार। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और बारिश के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन की जागरूकता बैठक ली। पुलिस ने भारी वाहन चालकों को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

यातायात शाखा बलौदाबाजार में आयोजित बैठक में जय मां खल्लारी वाहन चालक संघ के पदाधिकारी और भारी वाहन चालक शामिल हुए। पुलिस ने चालकों को रात में हाई-बीम लाइट का इस्तेमाल नहीं करने, वाहनों में पार्किंग और बैक लाइट के साथ रेडियम पट्टी लगाने तथा स्पष्ट नंबर प्लेट रखने के निर्देश दिए।

वर्दी में ड्यूटी और नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य बताया। साथ ही नियमित अंतराल पर आंखों और स्वास्थ्य की जांच कराने पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने कहा कि चालक की शारीरिक और मानसिक फिटनेस सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

इन क्षेत्रों में जारी रहेगी सघन चेकिंग

पुलिस के अनुसार अर्जुनी एफसीआई, इमामी सीमेंट फैक्ट्री, बस स्टैंड और बलौदाबाजार एफसीआई क्षेत्र में वाहनों और चालकों की लगातार जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर संघ ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में जिला संगठन मंत्री रवि दास ने यातायात नियमों का पालन करने और करवाने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष सीताराम निषाद ने चालकों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस को सहयोग देने की बात कही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS