Explore

Search

October 17, 2026 9:10 pm

ग्राम सेवा मंडल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

CBN36 वर्धा। आचार्य विनोबा भावे द्वारा स्थापित ग्राम सेवा मंडल, गोपुरी में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित संवर्धन के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल के सचिव कौशल मिश्र के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है।

इस अवसर पर जे.बी. विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. चित्रकुमार झंवर, डॉ. माहेश्वरी, प्रकृति विज्ञानी पंडित राव, धरामित्र के निदेशक डॉ. तारक काटे, प्रोफेसर एवं पूर्व अधीक्षक डॉ. एस.पी. कलंत्री, टैक्सोनॉमिस्ट डॉ. रमेश आचार्य, स्टेट बैंक के गुप्ता, कॉन्ट्रेक्टर बी.एच. पांडे, ग्राम सेवा मंडल के नरहरी सातपुते, एडवोकेट नीलकंठ हूड, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष डॉ. विपीन कुमार पाण्डेय तथा विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS