मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा सहायता राशि का चेक
CBN36 रायपुर, 15 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
असम के बाढ़ प्रभावितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।
16 अगस्त को असम जाएंगे राज्यपाल
राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत और पुनर्वास में किया जाएगा।
प्रधान संपादक




