Explore

Search

August 16, 2026 6:52 pm

बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद विकास को मिली रफ्तार: राज्यपाल

CBN36 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से शनिवार को लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के दल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और राज्य में उद्योग-व्यापार की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया।

राज्यपाल ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद लोग तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी और उद्योगपति राज्य में निवेश और व्यवसाय के लिए रुचि दिखा रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ में वनोपज, कृषि, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में व्यापक अवसर मौजूद हैं।

पत्रकारों को वन उत्पाद और स्मृति चिह्न भेंट

इस अवसर पर राज्यपाल ने चेन्नई से आए पत्रकारों को छत्तीसगढ़ के वन उत्पाद भेंट किए। शाल पहनाकर उनका सम्मान किया और स्मृति चिह्न भी प्रदान किए। वहीं पत्रकारों ने राज्यपाल को चेन्नई के महाबलीपुरम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS