Explore

Search

October 11, 2026 4:14 am

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर का तिरंगा सम्मान, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने किया सम्मान

CBN36 बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला बिलासपुर द्वारा तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माननीय कलेक्टर, बिलासपुर का सम्मान किया।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में कलेक्टर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव देवेन्द्र ठाकुर, जिला कार्यालय सचिव कौशल कौशिक, कौस्तुभ पाण्डेय, प्रवीण सिंह सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना व्यक्त करते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के जयघोष के साथ हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS