Explore

Search

September 8, 2026 8:41 am

पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा तिरंगा शपथ का संकल्प, हजारों बच्चों ने लिया राष्ट्रध्वज के सम्मान का प्रण

CBN36 बिलासपुर, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने हजारों स्कूली बच्चों सहित उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा शपथ दिलाई। इस दौरान बच्चों और नागरिकों ने राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने और राष्ट्रहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक मौजूद रहे।

देशभक्ति के रंग में रंगा पुलिस परेड ग्राउंड

एक साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा शपथ लेने से पुलिस परेड ग्राउंड देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। बच्चों और अन्य प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। तिरंगा शपथ के माध्यम से बच्चों और युवाओं में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS