Explore

Search

September 27, 2026 5:19 pm

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ी

CBN36 रायपुर। संचालनालय तकनीकी शिक्षा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक कर दी गई है। यह निर्णय आईटीआई के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है।

संचालनालय तकनीकी शिक्षा, नवा रायपुर अटल नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों-डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर, CDDM/ID, MOM/HMCT तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग (लेटरल एंट्री)-के लिए केवल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में परिवर्तन किया गया है।

प्रवेश प्रक्रिया की अन्य सभी तिथियां एवं कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 11 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा की वेबसाइट तथा प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देख सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की अधिसूचना क्रमांक एफ-9-5/2023/तक.शि./42, अटल नगर, दिनांक 11 मई 2023 में प्रकाशित प्रवेश नियमों के अनुसार निर्धारित अर्हता पूरी करना अनिवार्य है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS