Explore

Search

September 16, 2026 1:36 pm

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने छात्राओं को बांटी साइकिलें, कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

CBN36 करगीरोड कोटा, 31 जुलाई। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की तथा कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

विधायक ने सरस्वती योजना के तहत कोटा ब्लॉक के ग्राम खैरझिटी हाई स्कूल, करगीकला स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल तथा करगीखुर्द हाई स्कूल में पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, क्षेत्र तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, विधायक प्रतिनिधि, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

इसके बाद विधायक श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत जोगीपुर करका में गोदाम भवन निर्माण तथा ग्राम नकटाबांधा में सीसी रोड एवं शेड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक समय पर पहुंचे, इसके लिए गंभीरता से कार्य करें।

विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS