Explore

Search

August 8, 2026 12:05 pm

ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने लिया मत्स्य पालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण

CBN36 जाँजगीर-चाँपा ।ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने विषय शिक्षक देव कश्यप के मार्गदर्शन में स्थानीय मछली पालन केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कर मत्स्य पालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ना तथा आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण के दौरान मत्स्य पालन केंद्र के संचालक डॉ. श्री अहिरवार ने विद्यार्थियों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, तालाब प्रबंधन, मछलियों की विभिन्न प्रजातियों, बीज संचयन, संतुलित आहार, जल गुणवत्ता प्रबंधन एवं मत्स्य उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए व्यवहारिक ज्ञान अर्जित किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कटकवार ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तक आधारित शिक्षा तक सीमित न रखकर रोजगारोन्मुखी एवं कौशल आधारित व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS