Explore

Search

July 26, 2026 5:44 pm

मानसून नवअंकुर शिविर में बच्चों की प्रतिभा निखरी, 130 स्काउट-गाइड सदस्यों ने लिया भाग

CBN 36 बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, बिलासपुर जिला द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट, बिलासपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय ‘कब-बुलबुल मानसून नवअंकुर शिविर’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 98 कब-बुलबुल, 20 यूनिट लीडर्स एवं जिला पदाधिकारियों सहित कुल 130 यूनिफॉर्मधारी सदस्यों ने भाग लिया।

शिविर का आयोजन जिला आयुक्त स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह तथा जिला आयुक्त गाइड नेहा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक जिला आयुक्त एवं मंडल कार्मिक अधिकारी यू.एस.एस. राव ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं तथा ऐसे शिविर उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान बच्चों के लिए हैंडीक्राफ्ट मेकिंग, मेमोरी गेम, म्यूजिकल अम्ब्रेला, फायरलेस कुकिंग, कब-बुलबुल कॉर्नर्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों एवं उनके फ्लॉक लीडर्स तथा कब मास्टर्स को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार स्वाईं, जिला संगठन आयुक्त गाइड सुजाता सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड जया बनर्जी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट दिनेश कुमार यादव, जिला सचिव संजय मेश्राम, जिला सहसचिव पी. अपर्णा सहित सभी स्काउट-गाइड पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS