Explore

Search

August 8, 2026 12:13 pm

यात्रियों और विद्यार्थियों को राहत: 23 जुलाई को निरस्त चार मेमू ट्रेनें फिर चलेंगी

बिलासपुर CBN36 ।यात्रियों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 23 जुलाई 2026 को निरस्त की गई चार मेमू पैसेंजर ट्रेनों को पुनः बहाल (रिस्टोर) कर दिया है। अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगी।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा–हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसी कारण 23 जुलाई को कुछ यात्री गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों, विशेषकर दैनिक यात्रियों और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए चार मेमू पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला लिया है। इनमें गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू, 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू तथा 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार, 23 जुलाई को ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से संचालित होंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS