Explore

Search

September 3, 2026 10:11 am

बिलासपुर में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, रविंद्र सिंह ठाकुर ने की पूजा-अर्चना

बिलासपुर। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र पहुंचने पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने श्रद्धापूर्वक स्वागत कर पूजा-अर्चना की तथा भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम एवं माता सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रविंद्र सिंह ठाकुर ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम एवं माता सुभद्रा की आरती उतारकर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा का संदेश देती है।

स्वागत एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवा मुदीलयार, उत्तम चटर्जी, चंद्रहास शर्मा, बबलू केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत पांडे, संदीप मिश्रा, संतोष चौहान, संजय दवे, संगीत मोइत्रा, दिलीप साहू, यू. मुरली राव, केशव गोरख, पियूष अग्रवाल, विजय तिवारी, अनिल चौहान, रिंकू परिहार, दिलीप पाटिल, हनु शर्मा, संजय यादव, ओम प्रकाश शर्मा, हरीश चेलकर, अविनाश चंदेल, राकेश केशरी, मुकेश दुबे, नीतू परिहार, गुड्डू चंदेल, छोटू बर्डे, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, रितिक सिंह, साईम सिंह, सन्नी चौहान, यश सिंह, उदय गंगवानी, कर्ण सिंह, ईशान ठाकुर, संजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS