Explore

Search

September 19, 2026 5:32 pm

हिंदी विश्वविद्यालय में 12वें विश्व योग दिवस का आयोजन 21 जून को

वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में 12वें विश्व योग दिवस का आयोजन 21 जून,को किया जाएगा। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद क्रीड़ांगण में प्रातः 5:45 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष विश्व योग दिवस का विषय ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, योग दिवस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री के ऑनलाइन संबोधन से होगा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा उपस्थित जनों को संबोधित करेंगी।

कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक एवं शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. फरहद मलिक प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप सपकाले द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय कार्यक्रम एवं सामान्य योग प्रोटोकॉल का संचालन योग प्रशिक्षक संगीता सोमनकर करेंगी। वहीं, सह-संयोजक एवं शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा समिति के पदेन सचिव डॉ. निशीथ राय धन्यवाद ज्ञापन देंगे।

विश्वविद्यालय ने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों से विश्व योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS