Explore

Search

July 16, 2026 3:46 am

राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुगंधा जैन ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 19 जून। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन की स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में कार्यरत युवा अधिवक्ता सुगंधा जैन ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर सुगंधा जैन ने अपने विधिक एवं शैक्षणिक अनुभवों की जानकारी राज्यपाल के साथ साझा की। वह एनसीईआरटी के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान में बाहरी पॉश प्रशिक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं।

सुगंधा जैन ने वर्ष 2025 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से निर्णायक (जज) की भूमिका निभाकर विशेष उपलब्धि हासिल की थी। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जज की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

राज्यपाल रमेन डेका ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनकी माता श्रीमती इंदिरा जैन भी उपस्थित रहीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS