Explore

Search

June 3, 2026 9:41 pm

राष्ट्रीय स्कॉलरशिप के लिए उत्कर्षा सिंह का चयन

वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के लिए गौरव का विषय है कि बी.ए.-बी.एड. (आईटीईपी) सत्र 2025-29 की छात्रा उत्कर्षा सिंह का भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (एनएसपी) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है।

उत्कर्षा सिंह ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, परिश्रम और प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से शिक्षा विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है तथा यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्कर्षा सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्कर्षा की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित करेगी।

शिक्षकों ने आशा व्यक्त की है कि उत्कर्षा सिंह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS