Explore

Search

September 5, 2026 5:06 pm

राज्यपाल से मुख्य सचिव ने की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों की प्रगति से कराया अवगत

रायपुर, 03 जून 2026। रमेन डेका से लोकभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव विकाश शील ने सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने राज्य में चल रहे प्रमुख कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया।

राज्यपाल और मुख्य सचिव के बीच प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्य के प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS