Explore

Search

May 15, 2026 5:13 pm

महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर हिंदी विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण

वर्धा, 1 मई 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के वाचस्पति भवन परिसर में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया।

इस अवसर पर मंच पर छात्र कल्याण एवं संस्कृति विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान तथा वित्त अधिकारी पी. सरदार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, जिसे डॉ. तेजस्वी एच.आर. और शिल्पा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कुलपति ने ध्वजारोहण किया और सुरक्षा कर्मियों ने बैंड की धुन पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ‘जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा’ गीत भी गाया गया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सभी को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

गौरतलब है कि 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य का गठन हुआ था। यह दिन मराठी भाषा, संस्कृति और क्षेत्रीय पहचान के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राज्य और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने तथा संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS