Explore

Search

September 9, 2026 8:57 pm

रेलवे स्टेशन बिलासपुर में यात्रियों को गर्मी से राहत हेतु सराहनीय पहल

बिलासपुर ।गर्मी के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं राहत के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 अप्रैल 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 एवं 3 पर यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु विशेष पहल की गई।

वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, स्पेशल टीम तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा यात्रियों को शरबत एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा से यात्रियों को काफी राहत मिली और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

यह सेवा कार्य वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रेलवे की यह पहल यात्रियों के प्रति उसकी संवेदनशीलता एवं सेवा भावना को दर्शाती है। प्रशासन द्वारा भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के प्रयास जारी रखने की बात कही गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS