Explore

Search

April 26, 2026 7:04 pm

हाईटेक बस स्टैंड में शिशु देखरेख कक्ष का उद्घाटन, रोटरी क्लब की पहल से माताओं को मिली सुविधा

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा हाईटेक बस स्टैंड परिसर में नई माताओं के लिए स्तनपान-फीडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शिशु देखरेख कक्ष का निर्माण कराया गया है। इस कक्ष का उद्घाटन नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के करकमलों से संपन्न हुआ।

उद्घाटन अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने रोटरी क्लब द्वारा किए गए इस सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने क्लब की समाजसेवी गतिविधियों की सराहना करते हुए इस परियोजना की दूरदर्शी सोच को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी निरंतर सेवा कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब द्वारा हायटेक बस स्टैंड से ओआरएस घोल वितरण अभियान की भी शुरुआत महापौर के हाथों कराई गई।

क्लब की सचिव श्रीमती कृतिका मोदी ने बताया कि ओआरएस वितरण कार्यक्रम आगामी एक माह तक शहर के विभिन्न स्थानों पर निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिशु देखरेख कक्ष का उद्देश्य माताओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना संकोच स्तनपान करा सकें। कक्ष में स्तनपान एवं पोषण संबंधी जागरूकता के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

इस सेवा कार्य में शहर के उद्योगपति पवन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष शैलजा शुक्ला, सचिव कृतिका मोदी, प्रोग्राम चेयर आशीष अग्रवाल, एजी राकेश सक्सेना, वंदना सिंह सहित क्लब के सदस्य डॉ. आर.ए. शर्मा, एस.पी. चतुर्वेदी, रमेश जोबनपुत्रा, डॉ. अजय पंड्या, हमीदा सिद्दीकी, रोहित शिवहरे, तपन नस्कर, किरन सिंह, अमित चक्रवर्ती, राजीव भारद्वाज, अनुज शाह, मोहम्मद वनक, उत्सव माहिस्वर, उदय रेलवानी तथा रोटरी बिलासपुर क्वींस की अध्यक्षा सीमा ठाकुर उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की जानकारी रोटरी के पूर्व सचिव चंचल सलूजा द्वारा प्रदान की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS