Explore

Search

June 10, 2026 11:27 pm

दुर्ग में नो-पार्किंग के खिलाफ सख्ती, 87 वाहन चालकों पर ई-चालान

दुर्ग, 26 अप्रैल। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न व्यस्त मार्गों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 87 वाहन चालकों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक नो-पार्किंग उल्लंघन के कुल 2171 मामलों में चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के तहत राजेन्द्र प्रसाद चौक से ग्रीन चौक, इंदिरा मार्केट, मालवीय नगर चौक से कमिश्नर कार्यालय मार्ग, कुम्हारी से गुरुद्वारा चौक मार्ग तथा ब्रिज के नीचे खड़े वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नो-पार्किंग में खड़े वाहन न केवल यातायात बाधित करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया और आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों एवं स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किया, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS