Explore

Search

September 10, 2026 8:44 pm

प्रशासन ने जताया भरोसा, अनुभवी अफसर ओम प्रकाश शर्मा संभालेगे बलौदबाज़ार-भाटापारा जिले में एसपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर ।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एसपी के मातृत्व अवकाश के दौरान प्रभार व्यवस्था को लेकर शासन ने अनुभवी अधिकारी पर भरोसा जताया है। गृह पुलिस विभाग के आदेश के तहत ओमप्रकाश शर्मा रापुसे सेनानी, 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग में लंबे अनुभव और फील्ड में कामकाज की समझ रखने वाले ओमप्रकाश शर्मा के पास पहले से ही सशस्त्र बल में महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे में उन्हें जिले के एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने में मिलेगा।

गौरतलब है कि एसपी श्रीमती भावना गुप्ता 20 अप्रैल से 14 अगस्त 2026 तक मातृत्व अवकाश पर रहेंगी। इस अवधि में जिले की पूरी पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री शर्मा के पास रहेगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS