Explore

Search

April 21, 2026 8:01 pm

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में 10 किमी रात्रि हाइक का सफल आयोजन

बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026।भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा 18 अप्रैल 2026 को 10 किलोमीटर रात्रिकालीन पैदल हाइक का सफल आयोजन किया गया। इस हाइक में यंग फ्रेंड्स ग्रुप, ओपन ग्रुप तथा रेलवे स्कूल क्रमांक -1 के स्काउट्स एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शहर की भागदौड़ और मोबाइल-कंप्यूटर की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर प्रकृति के करीब लाना तथा उनमें साहस, आत्मनिर्भरता, शारीरिक क्षमता और टीमवर्क की भावना का विकास करना था।

हाइक की शुरुआत फ्रेंड ग्रुप स्काउट डेन से होकर कृष्णा पब्लिक स्कूल तक की गई। इसमें लगभग 50 स्काउट्स-गाइड्स एवं शिक्षक शामिल हुए। स्कूल परिसर में रात्रिकालीन गतिविधियों के तहत कैंपफायर, नाइट गेम्स एवं अन्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात्रि विश्राम के बाद 19 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे हाइक का समापन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और विभिन्न व्यावहारिक जानकारियां भी दी गईं। यह अनुभव प्रतिभागियों के लिए न केवल यादगार रहा, बल्कि उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। हाइक के दौरान रोवर्स एवं रेंजर्स ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

यह आयोजन अनुराग कुमार सिंह जिला आयुक्त, स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तथा दिलीप कुमार स्वाईन जिला संगठन आयुक्त, स्काउट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महेश बाबू ग्रुप लीडर एवं प्राचार्य, रेलवे स्कूल क्रमांक–जनार्दन मिश्रा मदन लाल तथा स्काउट मास्टर फलेश कुमार साहू सुप्रियो दास सूरज विश्वकर्मा अजय कुमार निषाद एवं एम.एम. दास के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक निदेशक श्रीमती सविता त्रिपाठी, प्रशासनिक निदेशक वेदांश त्रिपाठी, प्राचार्य श्रीमती रुनकी अम्बष्ठा, उप-प्राचार्य रमन मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

स्काउट-गाइड सदस्यों में प्रणव शर्मा, सुश्री पद्मा गुप्ता नुतेश लोनिया अभिषेक श्रीवास्तव, सुश्री लकी रानी दत्ता एवं सुश्री एस. हेमलता ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS