Explore

Search

April 21, 2026 6:49 pm

अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का एसएसपी ने किया 15 से अधिक वारदातों का खुलासा , मास्टरमाइंड गिरफ्तार,एक फरार

“एसएसपी शशि मोहन सिंह की अपील अंतरराज्यीय संगठित अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,आम नागरिक विशेष रूप से बैंक लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

 उड़ीसा-छत्तीसगढ़ में फैला था नेटवर्क-आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली

बैंक से पैसा निकालने वालों को बनाते थे निशाना-डिक्की तोड़कर लाखों पार करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय

रायगढ़, 21 अप्रैल। जिले में लगातार हो रही उठाईगिरी, लूट और चोरी की घटनाओं के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस को अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया के साथ मिलकर छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं अन्य राज्यों में लगातार अपराध कर रहा था। दोनों आरोपियों की तलाश विभिन्न राज्यों की पुलिस कर रही थी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, आरोपी छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा और मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था और बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने पूछताछ में 10 से 15 से अधिक चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

सीसीटीवी से मिला सुराग, रेकी करते पकड़ा गया

थाना लैलूंगा क्षेत्र में जनवरी से लगातार डिक्की तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अरविंद को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह फिर से वारदात की योजना बनाकर क्षेत्र में रेकी कर रहा था।

लैलूंगा के चार मामलों का खुलासा

गिरफ्तार आरोपी ने लैलूंगा क्षेत्र में हुई चार बड़ी घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनमें मोटरसाइकिल और कार की डिक्की से कुल लाखों रुपये की चोरी शामिल है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और डुप्लीकेट चाबी बरामद की है।आरोपियों ने 2,15,000 मोटरसाइकिल डिक्की से 40,000 बुधवारी बाजार के पास 59,000 कार का शीशा तोड़कर 50,000 अग्रसेन चौक के पास से चोरी करना स्वीकार किया गया है।

बैंक के बाहर करते थे निगरानी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों की रेकी करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति पैसा निकालकर वाहन में रखता, आरोपी मौका पाकर डिक्की खोलकर या कार का शीशा तोड़कर रकम पार कर देते थे।

एक आरोपी फरार, तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS