“CEIR पोर्टल से मिली बड़ी मदद,मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे,बिहार-कोलकाता तक पहुंची पुलिस, ट्रैक कर बरामद किए मोबाइल”
रायगढ़, 19 अप्रैल।साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना टीम ने गुम एवं चोरी हुए 128 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह के साथ एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर एवं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक मौजूद रहे। इस दौरान मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाए गए।
बिहार-कोलकाता तक पहुंची पुलिस, ट्रैक कर बरामद किए मोबाइल

साइबर थाना को प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रैकिंग शुरू की। जांच में कई मोबाइल बिहार, कोलकाता सहित कोरबा, जांजगीर और रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल व खरसिया क्षेत्रों में सक्रिय पाए गए। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों से संपर्क कर सभी मोबाइल वापस प्राप्त किए।
एसएसपी की सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा किसी अन्य का गुम मोबाइल उपयोग करना अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस ट्रैक कर सीधे कार्रवाई करेगी।
CEIR पोर्टल से मिली बड़ी मदद

साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया कि CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है डिवाइस ट्रैकिंग में डाल दी जाती है,नई गतिविधि मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है
मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे

मोबाइल वापस मिलने पर कई लोग भावुक हो उठे। जिन लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, वे फोन मिलने पर खुश नजर आए और पुलिस टीम का आभार जताया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के साथ टीम के सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक रेनू सिंह मांडवी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, करुणेश राय, बृजलाल गुर्जर, महिला आरक्षक मेनका चौहान, आरक्षक धनंजय कश्यप, जगमोहन ओग्रे, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, रोशन एक्का, गोविंद पटेल, गजेंद्र प्रधान एवं नवरक्षक उमेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करें, ताकि समय रहते रिकवरी संभव हो सके।
प्रधान संपादक


