Explore

Search

June 4, 2026 6:42 pm

त्रिनेत्र सेवा समिति की बैठक में अहम निर्णय, एक करोड़ रुपये का स्वस्फूर्त सहयोग एकत्र जन जागरूकता और जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर

बिलासपुर।शहर में संचालित त्रिनेत्र सेवा समिति को नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। समिति के प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि एकत्र की जा चुकी है। इसी क्रम में इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, तारबाहर चौक में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने की। इस अवसर पर कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत में वाय श्रीनिवास एवं राजीव कुमार छुरा द्वारा त्रिनेत्र परियोजना पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया गया। विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि तकनीकी समिति की अगली बैठक 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों एवं अडानी गैस के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।

परियोजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है। यह समिति फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनजागरूकता अभियान संचालित करेगी।

समिति की जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को सौंपी गई है, जबकि प्रवीण भार्गव, आशीष केडिया, प्रकाश सोंथालिया एवं शंकर राव को सदस्य बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न व्यावसायिक संगठनों को जोड़ने एवं उनके सहयोग के लिए सुनील सोंथालिया की अध्यक्षता में एक अलग समिति गठित की गई है। वहीं, गणमान्य नागरिकों एवं व्यावसायिक संगठनों से सहयोग प्राप्त करने हेतु प्रवीण झा की अध्यक्षता में एक अन्य समिति का गठन किया गया है, जिसमें कई प्रमुख सदस्य शामिल किए गए हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने त्रिनेत्र अभियान को जनआंदोलन का रूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS