Explore

Search

August 24, 2026 11:49 pm

जेईई मेन्स परीक्षा में नकल करते परीक्षार्थी गिरफ्तार, चप्पल में छिपाया था मोबाइल

दुर्ग।जिले में आयोजित जेईई मेन्स परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने का मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को भिलाई स्थित आईओएन डिजिटल जोन, सिरसाकला पार्थिवी इंजीनियरिंग कॉलेज में एनटीए द्वारा जेईई मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान परीक्षार्थी आदित्य कुमार बायो ब्रेक के लिए वॉशरूम गया था। लौटने के बाद पुनः सुरक्षा जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ। इसके बाद परीक्षार्थी की चप्पल की जांच की गई, जिसमें अंदर की ओर काटकर मोबाइल फोन छिपाया गया था। मामले की सूचना केंद्र के वेन्यू कमांडिंग अधिकारी अजीत वर्मा द्वारा पुलिस को दी गई।

इस पर पुरानी भिलाई थाना में अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 09 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान आदित्य कुमार (20 वर्ष), निवासी मस्तान पारा, सुकमा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।आरोपी ने परीक्षा में अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया। फिलहाल मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में पुरानी भिलाई थाना पुलिस एवं परीक्षा केंद्र के सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता महत्वपूर्ण रही। दुर्ग पुलिस ने अपील की है कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा में ईमानदारी बनाए रखें और किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS