Explore

Search

May 15, 2026 5:07 pm

कलेक्टर की खनिज माफिया पर सख्ती: 1 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त लगातार जारी है अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई

बिलासपुर, 4 अप्रैल 2026।कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खनिज विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 5 वाहनों को जब्त किया गया।

उप संचालक, खनिज साधन के मार्गदर्शन में 3 अप्रैल 2026 को कोटा, बेलगहना, कोनचरा, कंचनपुर, करही कच्छार, रतखंडी, रतनपुर, बिल्लिबंद, बरर एवं केंदा क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई। इस दौरान कंचनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

इसी प्रकार गतौरी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा बिल्लिबंद क्षेत्र से 1 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 5 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

जब्त वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर, कोटा एवं पुलिस चौकी बेलगहना और केंदा की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS