Explore

Search

September 5, 2026 3:58 pm

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने किया पीसीसी कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन

रायपुर, 17 मार्च 2026। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने आज राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत, एस. संपत कुमार, जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, उमेश पटेल, देवेन्द्र यादव, मलकीत सिंह गैदू, सुशील आनंद शुक्ला, दीपक मिश्रा, पल्लवी सिंह, अशोक चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस द्वारा पूरे देश में संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की निगरानी के उद्देश्य से कनेक्ट सेंटर की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी के कनेक्ट सिस्टम से जुड़ा रहेगा, जिसके माध्यम से प्रदेश के जिलों, ब्लॉकों और मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों पर सीधी नजर रखी जाएगी।

यह पहल संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS