
“एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे,ऑपरेशन 555 के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी ,पुलिस और आम लोगों के सहयोग से त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न”

बिलासपुर। होली पर्व के पहले और त्योहार के दौरान जिले में शांति व्यवस्था कायम रही। पुलिस की हाईटेक निगरानी और ऑपरेशन 555 के तहत चलाए गए अभियान के कारण कहीं से भी किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस की मुस्तैदी पूरे दिन नजर आई।
त्योहार के दौरान पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए लगातार प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में गश्त करती रहीं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। इसके चलते लोगों ने अपने-अपने मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया।

पुलिस ने त्योहार से पहले संभावित उपद्रव करने वाले बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई ।कई लोगों को पहले ही हवालात भेज दिया गया था। पुलिस की इस सख्ती के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय नहीं हो सके और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
एसएसपी सिंह के अनुसार होली को देखते हुए शहर और जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की लगातार गश्त और निगरानी के कारण कहीं भी हुल्लड़बाजी या विवाद की स्थिति नहीं बनी। लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया।
ऑपरेशन 555 क्या है

होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने ऑपरेशन 555 चलाया,बिलासगुड़ी में बैठक लेकर ऑपरेशन को समझाया फिर इसके तहत संभावित उपद्रवियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी और गश्त कराई गई।
त्योहार से पाँच दिन पहले से ही बदमाशों पर कसी नकेल

पुलिस ने त्योहार से पाँच दिन पहले ही सक्रिय बदमाशों और उपद्रवियों के खिलाफ अभियान चलाया। कई लोगों को एहतियातन हवालात में बंद किया गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीमों को लगातार गश्त पर लगाया गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा थैंक्स बिलासपुर

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। ऑपरेशन 555 के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस और आम लोगों के सहयोग से त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ,इसके लिए उन्होंने बिलासपुर की आम जनता का आभार व्यक्त किया और कहा आगे भी ऐसे ही त्योहार मनाए और एक अच्छे नागरिक का दायित्व निभाए।
प्रधान संपादक


