Explore

Search

September 10, 2026 5:22 pm

भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर में लगी आग: एक की मौत, एक घायल

जांजगीर-चांपा।जिले के अकलतरा–बलौदा मार्ग पर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरी तीन ट्रेलर आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रेलरों में आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही सामने आ रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS