Explore

Search

February 5, 2026 9:06 pm

वन क्षेत्र रक्षक से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर दो आरोपी गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

रतनपुर। वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त के दौरान वन क्षेत्र रक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टीआई निलेश पांडे से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृपानंद जांगड़े (34 वर्ष), पिता लखन जांगड़े वन क्षेत्र रक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में नियमित गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान बीच रास्ते में कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए हुए शराब पी रहे चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रास्ता छोड़ने को कहा। जब क्षेत्र रक्षक ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने स्वयं को बहुत बड़ा पुलिस बताकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। सभी आरोपी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान क्षेत्र रक्षक को चोटें आई हैं।

जांगड़े की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3 एवं 5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की विवेचना जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS