Explore

Search

February 5, 2026 9:12 pm

अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नागपुर मंडल के अमित मलिक को प्रथम पुरस्कार

नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने अमित मलिक को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की ऐसी सांस्कृतिक उपलब्धियां रेलवे की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करती हैं

बिलासपुर ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता संगीत 2025 का भव्य समापन तितली चौक स्थित न्यू ऑडिटोरियम में हुआ। समापन समारोह में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि यह प्रतियोगिता कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय रेलवे की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और अखिल भारतीय एकता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में लाइट वोकल, क्लासिकल वोकल लाइट म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल तथा क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल चार विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित 14 क्षेत्रीय रेल रेलवे बोर्ड तथा पांच उत्पादन इकाइयों के कुल 147 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

नागपुर मंडल की ओर से पंकज जाधव एवं अमित मलिक ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। शास्त्रीय संगीत इंस्ट्रूमेंटल विधा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अमित मलिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर मंडल का नाम गौरवान्वित किया।

नागपुर रेल मंडल प्रबंधक दीपक गुप्ता ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने अमित मलिक को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की ऐसी सांस्कृतिक उपलब्धियां रेलवे की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करती हैं और अन्य कर्मचारियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती हैं।

समापन समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा अपर महाप्रबंधक विभागाध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।यह आयोजन भारतीय रेलवे की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS