Explore

Search

January 25, 2026 8:26 pm

मुंगेली नगर पालिका में प्रेसीडेंट इन काउंसिल का गठन

विभिन्न विभागों के लिए सभापति व सदस्य किए गए नियुक्त

छत्तीसगढ़ मुंगेली।नगर पालिका परिषद मुंगेली में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से प्रेसीडेंट इन काउंसिल का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 70 एवं 71 तथा प्रेसीडेंट इन काउंसिल के कार्य संचालन, प्राधिकारी की शक्तियां एवं कर्तव्य नियम 1998 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा यह गठन किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश के तहत परिषद के निर्वाचित पार्षदों को विभिन्न विभागों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे नगर विकास से संबंधित कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी जयप्रकाश मिश्रा को दी गई है। इस विभाग में सदस्य के रूप में असलम खान जितेन्द्र कुमार दावड़ा, विजय बंजारा, निमेश देवांगन एवं आयशा मकबूल खान को शामिल किया गया है।

राजस्व एवं बाजार विभाग के सभापति रोशन सोनी नियुक्त किए गए हैं। विभागीय सदस्यों में छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला अर्चना सत्तू देवांगन संगीता अन्नू साहू एवं मोहन मल्लाह शामिल हैं।

आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी आयशा मकबूल खान को सौंपी गई है। इस विभाग में अरविंद वैष्णव असलम खान, विनय चोपड़ा, प्रतिमा रवि कोशले एवं अजय साहू सदस्य होंगे।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा विद्युत विभाग के सभापति के रूप में सूरज यादव की नियुक्ति की गई है। विभागीय सदस्यों में संजय चंदेल कुलदीप पाटले रामकिशोर देवांगन दिलीप सोनी एवं गौरी श्रवण सोनकर शामिल हैं।

जल कार्य विभाग की कमान छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार को सौंपी गई है। इस विभाग में अर्चना सत्तू देवांगन विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला संगीता अन्नू साहू मोहन मल्लाह एवं निमेश देवांगन सदस्य रहेंगे।

खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुनर्वास एवं नियोजन विभाग के सभापति कुलदीप पाटले बनाए गए हैं। इस विभाग में विनय चोपड़ा सूरज यादव रोशन सोनी प्रतिमा रवि कोशले एवं अजय साहू को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शिक्षा विभाग एवं बाल कल्याण विभाग की जिम्मेदारी गौरी श्रवण सोनकर को दी गई है। विभागीय सदस्यों में आयशा मकबूल खान छोटी सत्येन्द्र सिंह परिहार अर्चना सत्तू देवांगन विजयलक्ष्मी अवधेश शुक्ला एवं संगीता अन्नू साहू शामिल हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रेसीडेंट इन काउंसिल के गठन से नगर विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा पारदर्शी प्रशासन को मजबूती मिलेगी। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए मुंगेली के समग्र विकास की दिशा में प्रयास करेंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS