Explore

Search

February 4, 2026 12:19 pm

कोलवाशरी परियोजना की जनसुनवाई स्थगित करने की मांग, विधायक अटल श्रीवास्तव ने एसडीएम को सौंपा पत्र

कोटा। ग्राम अमाली में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्रा. लि. द्वारा प्रस्तावित कोलवाशरी परियोजना को लेकर 22 दिसंबर को निर्धारित जनसुनवाई को स्थगित करने की मांग उठी है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस संबंध में एसडीएम कोटा को पत्र लिखकर जनसुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया है।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रस्तावित कोलवाशरी परियोजना से ग्राम अमाली सहित आसपास के लगभग 20 गांव प्रभावित होंगे। इसके बावजूद जनसुनवाई प्रभावित क्षेत्र में आयोजित न कर शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय, कोटा में रखी गई है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को उक्त महाविद्यालय में दो पालियों में सेमेस्टर परीक्षाएं भी निर्धारित हैं, जिससे जनसुनवाई के आयोजन से परीक्षार्थियों को असुविधा हो सकती है।

विधायक ने यह भी मांग की है कि परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज—पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए), पर्यावरण प्रबंधन योजना, वायु गुणवत्ता रिपोर्ट, डीपीआर, जल एवं पर्यावरण अनुमति से जुड़े प्रतिवेदन, जोखिम एवं आपदा प्रबंधन योजना तथा ग्रामसभा के प्रस्ताव—जनसुनवाई से पूर्व उपलब्ध कराए जाएं। इस संबंध में कलेक्टर बिलासपुर को भी अवगत कराया गया है।

इधर, भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित ग्रामों के सरपंचों ने भी विधायक अटल श्रीवास्तव से मुलाकात कर जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की। इस दौरान जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश साहू, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, सरपंच मोनू केंवट, श्यामजी यादव, राजेश साहू, सुरेश पांडेय, राजेश बिंझवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS