Explore

Search

February 4, 2026 10:21 am

सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राम्हण समाज की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 22 फरवरी को वृहत नेत्र शिविर का निर्णय

बिलासपुर। ग्राम महमंद स्थित भूमिहार समाज भवन में सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राम्हण समाज की वार्षिक आमसभा बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के संरक्षक पी.एन. राय ने की। इस अवसर पर संरक्षक एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आर.पी. सिंह सहित डॉ. मनोज राय डॉ. दिवाकर कुमार डॉ. डी.एन. तिवारी डॉ. के.एन. चौधरी डॉ. मनीष कुमार जांजगीर अमीय कुमार एवं एस.के. राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आमसभा में सचिव राजीव कुमार ने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक सम्पन्न हुए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया तथा वर्ष 2026 में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2026 को स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर समाज भवन में एक वृहत नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में अतिथि के रूप में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। नेत्र शिविर में शहर के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित माखिजा अपनी टीम के साथ सेवाएं देंगे।

इसके अलावा वर्षभर वृक्षारोपण कार्यक्रम स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर समाज का पारिवारिक मिलन समारोह तथा भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष राकेश दीक्षित ने समाज की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्ष के लिए अनुमानित बजट भी रखा, जिसे आमसभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

बैठक की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष अभयनारायण राय ने बताया कि समाज द्वारा आजीवन सदस्यता प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत एकमुश्त राशि देकर सदस्य आजीवन सदस्य बन सकेंगे। साथ ही समाज भवन में सुधार कार्य बाउंड्रीवाल निर्माण एवं द्वितीय तल निर्माण की योजना को भी आमसभा की मंजूरी प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ स्तरीय भूमिहार ब्राम्हण समाज सहयोग परिषद के गठन पर भी सहमति बनी। भिलाई रायपुर कोरबा सरगुजा कोरिया एवं रायगढ़ जिलों में समाज का विधिवत गठन हो चुका है और भिलाई समाज के प्रस्ताव पर बिलासपुर समाज ने सहयोग करने का निर्णय लिया।

आमसभा के दौरान समाज के सदस्य राजीव कुमार सिंह एसईसीएल ने बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 20 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। वहीं बिरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी निर्माण कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। 22 फरवरी को आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में रेलवे में कार्यरत समाज के अधिकारियों की पदोन्नति पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। समाज के अध्यक्ष नवीन सिंह विजय प्रकाश राय सहित अन्य पदोन्नत सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार द्वारा बधाई प्रस्ताव प्रस्तुत कर पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंत में भवन चौकीदार कक्ष एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु जिन सदस्यों ने सहयोग राशि की घोषणा की है, उनसे शीघ्र राशि जमा करने का आग्रह किया गया। साथ ही अन्य सदस्यों से भी स्वेच्छानुसार सहयोग का आह्वान किया गया, जिसकी शुरुआत डॉ. के.एन. चौधरी द्वारा 5,000 रुपये की घोषणा से हुई।

आमसभा में संजय शर्मा, निलेश राय पंकज कुमार सिंह, विकास कुमार शशिभूषण आशुतोष प्रियदर्शी विजय प्रकाश राय विनय कुमार राजेश कुमार प्रभात भूषण मुकेश कुमार सिंह कुंदन सिंह मिथलेश कुमार पाण्डेय मंजेश कुमार रेलवे धनंजय कुमार रामबाबू सिंह मंटून सिंह निर्मल कुमार शशिकांत राय अमित सिंह राहुल शर्मा सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS