Explore

Search

March 23, 2026 12:50 pm

वीडियो: पड़ोसी के कुत्ते ने दादा-पोती को काटा, समझाइश देने पर युवक पर चाकू से हमला

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ेपुर में पड़ोसी के पालतू कुत्ते द्वारा दादा और पोती को काटने की घटना के बाद हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम पाड़ेपुर निवासी शिवकुमार सूर्यवंशी पेशे से किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके पड़ोसी राजकुमार सूर्यवंशी के पालतू कुत्ते ने उनके पिता और भतीजी पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। दादा और पोती की हालत देखकर शिवकुमार का बेटा संतकुमार सूर्यवंशी पड़ोस में रहने वाले राजकुमार के घर गया। उसने राजकुमार को समझाइश दी कि उसका पालतू कुत्ता आए दिन लोगों को काट रहा है, इसलिए उसे बांधकर रखा जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ समय बाद राजकुमार सूर्यवंशी अपने बेटों कमल, कमलेश और अमन के साथ शिवकुमार के घर के पास पहुंचा। उन्होंने संतकुमार को बाहर बुलाया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने संतकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मारपीट की आवाज सुनकर शिवकुमार और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर संतकुमार को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

गंभीर रूप से घायल संतकुमार को पहले सीपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सिम्स में उसका इलाज जारी है। देर रात तक पीड़ितों ने इसकी शिकायत सीपत थाने में नहीं की थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच की बात कह रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS