Explore

Search

July 7, 2026 4:24 am

जुआरियों का लगा था मजमा, पुलिस की दबिश में छह गिरफ्तार

बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र में अवैध जुआ पर पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार तड़के दबिश दी। बहेरामुड़ा गांव स्थित शासकीय स्कूल के पीछे लंबे समय से कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छह जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 13 हजार 840 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

एसडीओपी नुपुर उपाध्याय ने बताया कि बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बहेरामुड़ा के स्कूल के पीछे कुछ लोग जुआ खेलने के लिए जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, जुआ खेलने बैठे लोग भागने लगे। इस पर जवानों ने चारों ओर घेराबंदी कर भाग रहे लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए जुआरियों में सुनील पेन्द्रो (35), शनि केंवट (45), समारू मेश्राम (50), सुनील कुमार कांशीपुरी (41), लक्ष्मण सिंह उईके (58) सभी निवासी बहेरामुड़ा और श्रवण कुमार खुसरो (45) निवासी लहंगाभाठा शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 13 हजार 840 रुपये नकद समेत ताश की पत्ती और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में जुआ खेलने जैसी गतिविधियां बढ़ने से आपराधिक घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसडीओपी ने बताया कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS