Explore

Search

August 24, 2026 10:49 pm

मां की लाश को पहुंचाया मरच्यूरी, घर में सूचना देने जा रहे बेटे और दोस्त की सड़क हादसे में मौत

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार का दिन एक ही परिवार के लिए दिल दहला देने वाला साबित हुआ। पहले घर की महिला की दुर्घटना में मौत हुई, और उसकी खबर देकर अस्पताल से लौट रहे बेटे और उसके दोस्त की भी देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही दिन तीन असामान्य मौतों ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरईबंद में रहने वाली इंद्राबाई बंजारे(55) की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे तखतपुर इलाज के लिए ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोपहिया वाहन फिसलने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना गुरुवार की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंद्राबाई की अचानक हुई मौत से परिजन सदमे में थे। इसी बीच महिला के पुत्र संत बंजारे अपने मित्र जितेंद्र बंजारे के साथ तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। डॉक्टरों से पुष्टि होने के बाद तीनों वहां से वापस गांव लौटने के लिए निकले। मां की मौत से व्यथित संत बंजारे की हालत खराब थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते वह रात में ही गांव लौटने निकला। रात करीब नौ बजे के करीब दोनों ग्राम खपरी के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी दोपहिया जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संत बंजारे और मित्र जितेंद्र बंजारे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक ही दिन मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया है। तखतपुर पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। शुक्रवार को तीनों का पीएम कराया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS