Explore

Search

January 20, 2026 12:32 pm

भोजपुरी समाज भवन में मनाई गई प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ।इमलीपारा स्थित भोजपुरी समाज भवन में गुरुवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी, संविधान निर्माण के प्रमुख योगदानकर्ता तथा भारतीय विरासत और संस्कृति के सशक्त पोषक थे।

विधायक अमर अग्रवाल ने छात्र जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भूमिका आजादी के बाद संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान तथा प्रथम और द्वितीय कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के रूप में किए गए उल्लेखनीय निर्णयों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार जैसे अनेक दृढ़ एवं ऐतिहासिक निर्णय आज भी देश को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ब्रजेश सिंह ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, पार्षद सीमा सिंह, समाजसेवी प्रवीण झा, संरक्षकगण एम.पी. शर्मा, राजकिशोर मिश्रा, अभयनारायण राय, पूर्व अध्यक्ष एस.के. सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समाज के अध्यक्ष विजय ओझा ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम का संचालन महासचिव बी.एन. ओझा ने किया।

कार्यक्रम में पाटलीपुत्र विकास मंच एवं भोजपुरी समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुधीर झा रोशन सिंह सुभाष तिवारी मुन्ना सिंह बिहारी चौधरी मुरारी दुबे बबलू कश्यप विनोद पाण्डेय डॉ. कुमुद रंजन सिंह हरेन्द्र तिवारी मनोज सिंह लक्ष्मण यादव इंजीनियर परमेन्द्र सिंह, अरुण सिंह ओ.पी. सिंह संतोष राय गुड्डू मिश्रा विजय शंकर सिंह, सी.एम. सिंह, अक्षयवर ओझा सहित महिलाएं और समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।समारोह का समापन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS