Explore

Search

October 20, 2026 10:00 pm

बिलासपुर स्टेशन पर वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम की त्वरित कार्रवाई से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव

बिलासपुर, 03 दिसम्बर 2025।बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। स्टेशन परिसर में स्थित सुलभ शौचालय के पास अचानक एक 22 वर्षीय महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम तुरंत सक्रिय हुई और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

सूचना मिलते ही एलीट अस्पताल के डॉक्टरों की टीम, महिला सफाईकर्मी तथा स्पेशल टीम के कर्मचारी मौके पर पहुँचे। उन्होंने चादर, कपड़े सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया पूरी कराई। प्रसव के उपरांत माँ और नवजात दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

इसके बाद दोनों को बेहतर देखभाल के लिए महतारी योजना की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ फिलहाल माँ और बच्चा स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा स्वास्थ्य तथा समय पर सहायता प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने इस त्वरित मानवीय कार्य में शामिल सभी कर्मचारियों और चिकित्सा टीम के समर्पण की प्रशंसा की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS