Explore

Search

October 21, 2026 12:33 am

नेशनल टैलेंट हंट छत्तीसगढ़ : कौन बनेगा बिलासपुर संभाग कांग्रेस का प्रवक्ता ये तय करेगा साक्षात्कार 

छत्तीसगढ़ ।कांग्रेस की आवाज नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत बिलासपुर संभाग से प्रवक्ता पद हेतु प्राप्त आवेदनों का साक्षात्कार 30 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। यह इंटरव्यू सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्थानीय तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में होगा।

अभय नारायण राय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 नवम्बर से 22 नवम्बर तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के पश्चात उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई है। संभाग स्तर पर लगभग 45 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका फिजिकल इंटरव्यू निर्धारित समयावधि में लिया जाएगा।

गठित पैनल लेगा साक्षात्कार

साक्षात्कार के लिए पार्टी ने पांच सदस्यों का पैनल गठित किया है, जिसमें शामिल हैं पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय अनिल सिंह चौहान सागर सिंह सोलंकी शामिल है ।

इस कार्यक्रम के पीछे का उद्देश्य नई जोश नई आवाज नई पहचान के नारे के साथ प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के निर्देश पर संभाग एवं जिला स्तरीय समितियां गठित की गई थीं।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 से 22 नवम्बर तय की गई थी तथा 25 नवम्बर तक स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।

साक्षात्कार के मानदंड

कार्यक्रम के संभागीय प्रमुख एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा स्पष्ट एवं त्वरित सोच सुदृढ़ भाषाई और संचार कौशल इतिहास का समुचित ज्ञान मीडिया में सहज उपस्थिति समसामयिक राजनीतिक जागरण शामिल है 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS