Explore

Search

March 6, 2026 5:03 am

मुख्यमंत्री ने कोनी में संभागायुक्त कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

बिलासपुर, 15 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के कोनी स्थित संभागायुक्त के नवनिर्मित कार्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह आधुनिक व सर्वसुविधायुक्त भवन अरपा नदी किनारे लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है।

भवन में बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल पर 1620 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य हुआ है।

भूतल में 10 कक्ष, विशाल हॉल और पृथक प्रसाधन कक्ष बनाए गए हैं।

प्रथम तल में 12 कक्ष, हॉल तथा अलग से प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था की गई है।

नए भवन में आयुक्त एवं अपर आयुक्त कक्ष, न्यायालय कक्ष, बैठक कक्ष, साथ ही उपायुक्त राजस्व, विकास, लेखा अधिकारी सहित विभिन्न स्टाफ रूम विकसित किए गए हैं। अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधा के अनुरूप भी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया ।

लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव विधायक धरमलाल कौशिक अमर अग्रवाल धर्मजीत सिंह सुशांत शुक्ला अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया, महापौर पूजा विधानी, संभागायुक्त सुनील जैन आईजी संजीव शुक्ला कलेक्टर संजय अग्रवाल एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिअधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS