Explore

Search

October 21, 2026 2:56 am

शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष नसीम खान के निवास पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, पिता के निधन पर जताया शोक

बिलासपुर। बिलासपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शहर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं बिल्डर्स नसीम खान के तोरवा स्थित निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय अजीजुलहक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि नसीम खान के पिता का निधन 28 अक्टूबर को हुआ था। इस दौरान डॉ. महंत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं नागरिक बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व महापौर रामशरण यादव पूर्व विधायक मोती देवांगन राकेश शर्मा अनिल शुक्ला त्रिलोक श्रीवास बम्हदेव सिंह ठाकुर, पार्षद श्रीमती शिल्पी तिवारी इब्राहिम खान राजा व्यास महेश सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS