Explore

Search

October 26, 2026 1:27 am

बिलासपुर रेल हादसे के बाद ट्रेनों की रफ्तार धीरे-धीरे पटरी पर लौटी

बिलासपुर।बिलासपुर स्टेशन के पास मंगलवार को हुई मालगाड़ी और मेमू लोकल की टक्कर के बाद रेलवे ट्रैकों पर आवाजाही धीरे-धीरे बहाल हो गई। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहे।

रेल प्रशासन के अनुसार, डाउन मेन लाइन पर आवाजाही शाम 6 बजकर 16 मिनट (18.16) पर शुरू हो गई थी। इसके बाद मिड लाइन रात 9 बजकर 35 मिनट (21.35) पर फिट कर दी गई। वहीं, अप मेन लाइन तड़के 3 बजकर 52 मिनट (03.52) पर बहाल हो सकी। अप आउटर लाइन सुबह 5 बजकर 30 मिनट (05.30) पर चालू की गई।

बताया गया कि बचाव और बहाली का पूरा कार्य सुबह 5.30 बजे तक पूरा कर लिया गया, जिसके बाद सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।

रेल प्रशासन ने बताया कि घटनास्थल पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी ट्रेनों की गति प्रारंभ में नियंत्रित रखी गई है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS